BIHARBreaking NewsSTATE

गंदगी से बजबजाया मुजफ्फरपुर शहर, दिवाली को लेकर अभी डेढ़ गुना निकल रहा कचरा उठाव में हांफ रहा निगम

दीपावली निकट आने के कारण घर से लेकर प्रतिष्ठानाें तक साफ-सफाई तेज हाे गई है। इस कारण शहर प्रतिदिन औसतन 260 टन कचरा निकल रहा है। दाे दिनाें में 500 टन से ज्यादा कचरा जमा हाे गया। ऐसे में नगर निगम की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सोमवार को मात्र 200 टन कचरा ही सड़काें से उठाया जा सका।शाम तक कई प्रमुख सड़काें पर कचरे का अंबार लगा था।

उधर, नगर निगम में मेयर की कुर्सी को लेकर चल रही सियासत के बीच शहर में कचरे के अंबार से लोग गुस्से में हैं। बता दें कि शहर में आमताैर पर प्रतिदिन औसतन 180 टन कचरा निकलता है। दिवाली की साफ-सफाई शुरू होने के कारण अभी 80 टन और बढ़ गया है। दूसरी तरफ निगम के 2 ट्रैक्टर खराब पड़े हुए हैं।

सोमवार को क्लब रोड, मोतीझील फ्लाईओवर, कलमबाग रोड, इमलीचट्टी, जवाहरलाल रोड, घिरनी पोखर समेत कई जगह कचरे का ढेर लगा रहा। यदि काेई व्यवस्था नहीं हुई ताे धनतेरस तक हर तरफ कचरे का ढेर होगा।

काैशल किशोर की जगह अब अजय देखेंगे साफ-सफाई व्यवस्था
शहर में सफाई प्रभारी की जिम्मेदारी लंबे समय से संभाले कौशल किशोर की जगह अब अजय कुमार इस व्यवस्था काे संभालेंगे। जलजमाव व कचरा को लेकर पिछले दिनों कौशल किशोर काे सफाई प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर अंचल 5 का इंस्पेक्टर बना दिया गया। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अंचल 10 के इंस्पेक्टर अजय कुमार को सफाई प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.