बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर जम्मू-कश्मीर के हालात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से नहीं संभल रहे हैं, तो उसकी जिम्मेदारी बिहारियों को दे दें, 15 दिन में बिहारी जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार देंगे। मांझी ने ये बयान दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बिहारी मजदूरों की हत्या को लेकर दिया है। बिहार के नेता मामले को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।
बिहारी मजदूरों की ह’त्या पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे बिहारी भाइयों की हत्या की जा रही है, जिससे मन व्यथित है।



बिहार BJP के प्रवक्ता बोले- बिहारियों को जानबूझकर निशाना बना रहे
वही, बिहार BJP के प्रवक्ता निखिल आनन्द ने कहा है कि बीरेंद्र पासवान, अरविंद साह और अब ऋषिदेव परिवार के लोगों की जम्मू- कश्मीर में हत्या घोर निंदनीय है। पाकिस्तान प्रायोजित और तालिबान समर्थक आतंकवादी बिहारियों को जानबूझकर निशाना बना रहे हैं। बिहार एक खुद्दार, जज़्बाती, राष्ट्रवादी कौम है। बिहार के लोग लोग देश- दुनिया की अर्थव्यवस्था को योगदान दे रहे हैं। हमारे सुरक्षाबल बिहारी भाईयों की हत्या का बदला चुन- चुन का लेंगे। निखिल आनन्द ने बिहार के मुख्यमंत्री से अनुग्रह राशि 2 लाख से बढ़ाने की मांग की मांग की है।

तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया
वहीं दूसरी तरफ, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में रोजगार की कमी की वजह से ही बिहार के लोग दूसरे राज्यों में जाकर काम करने को मजबूर हैं। ऐसे में उन्होंने राज्य सरकार की अक्षमता जिम्मेदार ठहराया है।




Leave a Reply