BIHARBreaking NewsSTATE

पूजा पंडालों में वैक्सीनेशन में पीछे छूट गया पटना, मुजफ्फरपुर ने मारी बाजी

वैक्सीनेशन में टॉप पर रहने वाले पटना को बिहार के पिछड़े जिलों ने पछाड़ दिया है। पटना को पीछे छोड़ मुजफ्फरपुर टॉपर हो गया और दूसरे नंबर पर पूर्वी चंपारण रहा है। पटना में पूजा पंडाल में महज 7530 लोगों का टीकाकरण हुआ है, जिसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 1,365 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 6,165 है। मुजफ्फरपुर में 9,321 और पूर्वी चंपारण में 9,055 लोगों का पूजा पंडाल में वैक्सीनेशन हुआ है। पटना में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण वैक्सीनेशन कम हुआ है।

11 से 15 अक्टूबर तक 1.44 लाख वैक्सीनेशन

बिहार सरकार ने पूजा के दौरान वैक्सीनेशन को लेकर प्लानिंग की थी। इसमें पूजा पंडालों के आस पास वैक्सीनेशन सेंटर का निर्देश दिया गया था। बिहार के सभी 38 जिलों में प्रमुख पूजा पंडालों के साथ वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था। बिहार में 11 से 15 अक्टूबर तक पूजा पंडालों के पास बनाए गए विशेष वैक्सीनेशन सेंटर में 38 जिलों में 144876 लोगों को टीका लगा है।

इसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 56012 है और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 88864 है। मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 9321 है, इसमें 3247 ने पहला और 6074 लोगों ने दूसरी डोज ली है। पूर्वी चंपारण में 9055 लोगों को टीका लगा है जिसमें पहली डोज लेने वाली संख्या 2371 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 6684 है।

काम आया सरकार दो से पूरा वाला ट्रिक

सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को दूसरे डोज के लिए मोटीवेट करने का काम किया था। इसके लिए अलग अलग तरह से मोटीवेशनल वीडियो भी जारी किया था। हर वीडियाे में एक से अधूरा और दो सू पूरा का कांसेप्ट बताया गया था। वैक्सीन की दोनों डोज को लेकर सरकार के इस प्रयास का असर दुर्गा पूजा पंडालों में देखने को मिला है। इस दौरान दूसरा डोज लेने वालों की संख्या हर जिले में अधिक रही है। दुर्गा पंडालों के पास कुल 144876 लोगों के वैक्सीनेशन में 88864 को दूसरी डोज लगी है।

बिहार में वैक्सीनेशन का अपडेट

रविवार दिन में 3 बजे तक बिहार में 26,867 लोगों ने टीकाकरण कराया है। अब तक कुल 6,15,74,260 लोग टीकाकरण करा चुके हैं जिसमें 4,72,84,752 ने पहली और 1,42,89,508 ने दूसरी डोज लगवाई है। पटना में 3 बजे तक 7146 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। अब तक कुल 53,48,217 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिसमें 33,28,918 लोगों ने पहली और 20,19,299 ने दूसरी डोज ली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.