BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 10 माह से फ’रार आ’रोपी पकड़ाया, शराब पकड़ने गई सदर पुलिस पर किया था ह’मला

मुजफ्फरपुर में सदर थाना की पुलिस पर हमला व पथराव करने वाले वार्ड सदस्य प्रत्यशी संतोष साह गिरफ्तार हो गया है। 10 माह से फरार संतोष को सदर थाना की पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी संतोष सदर थाना के पकड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस इसके पीछे करीब 10 माह से लगी हुई थी। लेकिन, वह फरार चल रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह हुई थी घटना
इस संबंध में सदर थाना के थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि 15 दिसंबर 2020 को सदर पुलिस की टीम पकड़ी गांव में शराब पकड़ने के लिए छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। वहीं, पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। मामले में पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें शराब बनाने, बेचने, पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य मे बाधा डालने का आरोप संतोष पर लगा था। तब से आरोपी संतोष फरार चल रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.