BIHARBreaking NewsSTATE

गोली से घा’यल पटना की मॉडल की मौ’त / बदमाशों ने 12 अक्टूबर की रात मा’री थी गो’ली

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी बसंत कॉलोनी में बदमाशों की गोली से घायल मॉडल की रविवार की सुबह मौत हो गई है। बदमाशों ने प्रेम प्रसंग में 12 अक्टूबर की रात मॉडल अनीता देवी उर्फ मोना राय को गोली मारी थी। घटना के बाद से वह इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (IGIMS) में भर्ती थी। मॉडल की मौत के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है। इस मामले में अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना का कोई सुराग नहीं लग सका है।

बेटी के सामने ब’दमाशों ने मा’री थी गो’ली

राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी बसंत कॉलोनी की रहने वाली 36 साल की अनीता देवी उर्फ मोना राय सुमन कुमार की पत्नी थीं। वह मॉडल थीं और इस क्षेत्र में कई मेडल भी जीते थे। बदमाशों ने अनीता को उनकी 12 साल की बेटी के सामने कमर में गोली मारी थी। घटना उस वक्त हुई जब वे मंदिर से स्कूटी से घर पहुंची थीं। मॉडल 2020 में मिसेज बिहार की प्रतिभागी रहीं हैं। सुमन फोटो कॉपी की दुकान चलाते हैं।

सुबह 4 बजे हुई मौत

राजीव नगर थानेदार सरोज ने अनीता की मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि इलाज के लिए उसे IGIMS में भर्ती कराया गया था। उनकी रविवार की सुबह 4 बजे मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कोई नतीजा सामने आएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.