Breaking News

मुजफ्फरपुर : कानपुर-टुंडला रेलमार्ग में मालगाड़ी के दुर्घट’नाग्रस्त होने से दो ट्रेनों का परिचालन रद्द, कई के मार्ग बदले

मुजफ्फरपुर : कानपुर-टुंडला रेलमार्ग में मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो टे्रनों का परिचालन रद्द, कई के मार्ग बदले

मुजफ्फरपुर। उत्तर मध्य रेल के प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड के अम्बियापुर-रूरा के मध्य एक मालगाड़ी के खाली डिब्बे पटरी से उतर गया। जिसके कारण रेल परिचालनों का आवागमन बंद हो गया। प्रयागराज मंडल के टुंडला रेलखंड में 12 दिनों के अंदर मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है।

इस मार्ग से जाने वाली दो टे्रनों का परिचालन जहां रद्द रहा। वहीं रेलखंड से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के कई ट्रेनें के परिचालन में बदलाव किया गया है। वहीं कई दु्रतगामी टे्रनें को नियंत्रण कर आवागमन किया गया। जिसके कारण टे्रनें दो से आठ घंटे के बीच विलम्ब से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।

विदित हो कि 3 अक्टूबर को उत्तर मध्य रेल के प्रयागराज मंडल के गाजियाबाद-टुंडला रेलखंड के मध्य दाउद खान के निकट एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण रेल मार्ग अवरूद्ध हो गया था। जिसके कारण रेलखंड से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल की 04 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया था। मार्ग बंद रहने से टे्रनें गंतव्य स्थान पर चार से दस घंटें के बीच विलम्ब से पहुंची थी।

दो टे्रनों का परिचालन हुआ रद्द

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर शनिवार को जोगबनी से प्रस्थान करने वाली 04069 अप जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल का परिचालन रद्द रहा ।17 अक्टूबर को कामाख्या से प्रस्थान करने वाली 02549 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.