BIHARBreaking NewsSTATE

बगहा में ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ

बगहा अनुमंडल के रामनगर प्रखंड स्थित कोर्ट बंजरिया गांव के पास एक मगरमच्छ पकड़ा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद गोबर्धना वन क्षेत्र के वन कर्मी वहां पहुंचे। और मगरमच्छ को अपने साथ ले गए। वन कर्मी राकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष बारिश अधिक होने के कारण मगरमच्छ जंगल क्षेत्र से निकल रिहायशी इलाके में पहुंच रहें है।

इधर, गांव के पास मगरमच्छ मिलने की सूचना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। साथ हीं खेत व नदी के तरफ लोग मवेशी व बच्चों को भेजने से डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुमंडल के रामनगर प्रखंड स्थित कोर्ट बंजरिया गांव के पास शुक्रवार को एक मगरमच्छ नदी से बाहर घुमता दिखा। जिसको देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर कई लोग वहां जुट गए। और लोगों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांध दिया। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। गोबर्धना वन क्षेत्र के वन कर्मी ने मगरमच्छ का रेस्कयू किया।

रामनगर प्रखंड में आठ मगरमच्छ किए जा चुके हैं रेस्क्यू
इस वर्ष रामनगर प्रखंड में बरसात की शुरुआत के बाद वन विभाग ने आठ मगरमच्छों को गांव में घुसने के दौरान रेस्क्यू किया है। अभी एक सप्ताह पहले भावल गांव के एक तालाब से दो मगरमच्छों को पकड़ा गया था। वहीं, आज कोर्ट बंजरिया में निकला मगरमच्छ करीब छह फुट लंबा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.