BIHARBreaking NewsSTATE

पटना: दुर्गा पूजा मेले में फा’यरिंग, छेड़छाड़ को लेकर भिड़े दो गुट, 2 को लगी गो’ली

पटना में शुक्रवार की देर शाम दुर्गा पूजा मेला में एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए हैं। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना पालीगंज थाने के पास हुई।

जानकारी के अनुसार चंदौस मोड़ के पास दुर्गा पूजा के अवसर पर विशाल ग्रामीण मेले का आयोजन किया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मेले में गंजेड़ी और स्मैक पीने वाले बदमाशों की जमावड़ा लगी रहती है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार पुलिस को इस बारे में सूचना भी दी लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवारई नहीं की गई।

दुर्गा पूजा के मेले के अवसर पर गांव की महिलाएं और लड़कियां मूर्ति विसर्जन देखने निकली थी। शुक्रवार की शाम कुछ बदमाशों ने मेला घूम रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस घटना को लेकर लड़कियों के परिवार वाले आग बबूला हो गए और जब वह लोग उन लोगों को समझाने लगे तो आसपास के कई असामाजिक तत्व वहां उपस्थित हो गए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग शुरू होते ही मेले में भगदड़ का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

वारदात के बाद मौके पर पहुंची पालीगंज पुलिस की टीम ने मामले की तफ्तीश की ओर पुलिस ने मौके से एक गोली खोखा बरामद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस फायरिंग में पालीगंज निवासी पिंकू कुमार 45 वर्ष और चिंकू कुमार 20 वर्ष को गोली लगी है और वह घायल हो गए हैं। वहीं पालीगंज थानेदार ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.