BIHARBreaking News

सीतामढ़ी में पुलिस-पब्लिक भिड़ी, मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर लोगों ने किया पथराव

सीतामढ़ी जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार रात पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई। इस भिड़ंत में JSI समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस पर पथराव भी

सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में माता दुर्गा के विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर बल प्रयोग किया। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई। फिर पुलिस और लोगों में भिड़ंत हो गई। पुलिस की टीम पर विसर्जन में शामिल लोगों ने पथराव भी किया है। झड़प बढ़ता देख पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी है। हालांकि घटना को लेकर प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। पुलिस इस मामले को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

पुलिस ने डीजे बजाने से रोका

माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस और डीजे बजाने को रोकने गए पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मुख्यालय को सूचना दी। पुलिस लाइन केंद्र से बड़ी संख्या में फोर्स को भेजा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.