BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : 415 बोतल विदेशी श’राब ब’रामद, 4 तस्कर गि’रफ्तार…

दिनांक-15/10/21 को अधीक्षक मद्यनिषेध मुज़फ़्फ़रपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक स्कॉर्पियो वाहन दिल्ली से मुज़फ़्फ़रपुर के रास्ते दरभंगा जा रही है। SI राजेश कुमार के नेतृत्व में SI कुमार रविशंकर एवं बमबम कुमार के साथ तथा ALTF मुज़फ़्फ़रपुर के सहयोग से सम्बन्धित वाहन हो गायघाट थाना अंतर्गत पकड़ा गया।स्कॉर्पियो BR-01AP 5886 की जाँच करने पर चालक सीट के नीचे बने तहखाना,बीच वाली सीट के नीचे बने तहखाना,डिक्की वाली सीट के नीचे बने तहखाना एवं गाड़ी के छत में बने तहखाना से कुल 415 बोतल(190.950लीटर)विदेशी शराब बरामद किया गया।वाहन में सवार 4 तस्कर विशाल ,रविंद्र, दीपक एवं एक महिला गीता देवी सभी गांव कटवाल थाना गौहाना जिला सोनीपत हरियाणा को भी गिरफ्तार किया गया है।अभियोग उत्पाद थाना में दर्ज कर विशेष अनुसंधान हेतु गायघाट थाना को अग्रसारित किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.