कामाख्या-उदयपुर सिटी स्पेशल कवि गुरु एक्सप्रेस में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था मे घूम रही 5 महिलाओं को जीआरपी ने पकड़ा है। उसके साथ दो बच्चे व एक किशोरी भी थी। सभी से पूछताछ भी की गई। लेकिन, संतोषजनक जवाब नही देने पर सभी को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतारा गया। फिर, थाने लाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने सभी की तलाशी ली। उनके सामानों का भी जांच किया जा रहा है। इनके पास से आधा दर्जन मोबाइल बरामद हुए।
पुलिस को आशंका है कि यह महिलाएं चोरी की घटनाओं को अंजाम देती है। इनके पास से कोई वैध टिकट भी नही मिला सका है। ये सभी बिना टिकट के ही ट्रेन में चढ़ गए थे। इसके बाद यात्रियों के आसपास लगातार भटक रहे थे। कई यात्रियों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर जीआरपी भी हड़कत में आ गई। ट्रेन में तलाशी करते हुए 5 महिलाओं को पकड़ा।

इधर, पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि वे दरभंगा से आ रही थी। समस्तीपुर में कवि गुरु एक्सप्रेस पकड़ी थी। ये सभी यूपी के देवरिया सदर जा रही थी। बताया कि ये सभी साड़ी बेचने का कार्य करती है। जब्त मोबाइल उनकी है। लेकिन, उन्हें नंबर पता नही है। हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। पकड़ी गई महिलाएं बार बयान बदल रही है। इनके पास आधा दर्जन मोबाइल मिले हैं, जिसे इन्होंने छिपाकर रखा था। महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी के दौरान मोबाइल पकड़ी है। पूछताछ की जा रही है। सभी के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।

Leave a Reply