BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में रामगढ़ मेले में निकला सांप, मेले में मची भगदड़

शहर के सरैयागंज टावर चौक के पास रामगढ़ में देर रात सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। रामगढ़ में मेला लगा था। काफी श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। तभी अचानक से एक सांप मेले में दिख गया। यह देखकर लोगों की सांस अटक गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सांप भी उछल कूद करने लगा। यह देखकर लोग और भी डर गए। मेले में भगदड़ मच गई। लेकिन, समिति सदस्यों ने तुरंत मोर्चा संभाला। पहले सभी लोगों से शांत रहने की अपील की। इसके बाद धीरे-धीरे सांप को बाहर निकाला गया। सांप के भागने के बाद लोग भी डरे हुए थे। इसके बाद वहां पर भीड़ काफी कम हो गई।

इधर, शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक सिस्टम हुआ ध्वस्त

शहरी क्षेत्र में देर रात ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो गया। शायद ही कोई ऐसा चौक-चौराहा हो, जहां भीषण जाम नहीं लगा हो। वाहन सवार वन-वे का पालन करना भूल गए। इससे पूरे शहर में भीषण जाम लग गया। जाम इतनी जटिल थी कि RDS चौक से अघोरिया बाजार जाने में दो घंटे लग रहे थे। जबकि आम दिनों में पांच मिनट लगता है।

ट्रैफिक थानेदार सुनील कुमार की मानें तो अचानक से हजारों की संख्या में लोग शहर में उमड़ पड़े। जिसे संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ अधिक थी और जवान कम पड़ रहे थे। हालांकि, स्थानीय थानों के सहयोग से शीघ्र से इससे निजात मिल गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.