मुजफ्फरपुर में बुधवार की देर रात एंबुलेंस से 10 लाख की शराब बरामद की गई है। मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर साहपुर में देर रात एंबुलेंस से शराब अनलोड की जा रही थी। पुलिस के पहुंचते ही माफिया फरार हो गए। एंबुलेंस से पुलिस ने 70 कार्टन श’राब बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई। थानेदार प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया की जब्त एम्बुलेंस उत्तर प्रदेश का है। धंधेबाजों की गि’रफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।


उत्तर प्रदेश नंबर की है एंबुलेंस।

खेत में अनलोड हो रही थी शराब
मीनापुर थानेदार ने बताया, गुप्त सूचना मिली थी की दूसरे राज्य से शराब की खेप इलाके में अनलोड की जा रही है। उन्होंने टीम के साथ छपेमारी की। पुलिस को देखते ही सभी भाग निकले। कुछ शराब के कार्टन खेत में पड़े थे और कुछ एम्बुलेंस में। पुलिस शराब और एंबुलेंस को जब्त कर थाना लाई। पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की बात से पुलिस इंकार नहीं कर रही है।
तीन माफिया की हुई पहचान
थानेदार प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि छापेमारी के लिए पहुंचते ही शराब अनलोड करते 6 माफिया बाइक भाग निकले। इनमें से तीन की पहचान कर ली गई है। जिसके नाम-पते का सत्यापन कर FIR दर्ज की गई। सभी की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि अंतरराज्जीय गिरोह का एक शराब धंधेबाज़ भी वहां मौजूद था। जो ये शराब की खेप लेकर आया था। उसकी तलाश भी जारी है। साथ ही उत्तर प्रदेश की एंबुलेंस का डिटेल्स भी DTO से निकाला जाएगा।




Leave a Reply