वोटिंग लिस्ट से सिर्फ चुनाव का काम नहीं होगा, अब इसका काम वैक्सीनेशन में भी लिया जाएगा। वोटर लिस्ट से ही स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में महा सर्वे कराने जा रहा है। इसमें हर मतदाता से वैक्सीनेशन की स्थिति का पता लगाया जाएगा। इसमें आशा और ANM के साथ पूरी टीम लगाई जाएगी, जो जमीनी स्तर पर वैक्सीनेशन की पूरी पड़ताल करेगी, ताकि सरकार को सही जानकारी हासिल हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि विशेष रूप से आशा को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि कैसे मतदाताओं को ट्रैक करना है और उनसे किन-किन बिंदु पर सवाल कर वोटर लिस्ट के हिसाब से अपडेट करना है। आशा को वोटर लिस्ट दिया जाएगा और उन्हें कोड भी दिया जाएगा। वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तैयारी की गई है।

वैक्सीनेशन का सर्वे वार्ड के हिसाब से कराया जाएगा। आशा को वार्ड के हिसाब से सूची दी जाएगी, जिससे वोटर लिस्ट से वह आसानी से वोटरों तक पहुंचकर वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी इकट्ठा कर सके।

एक वार्ड में 3 आशा को जिम्मेदारी
पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह का कहना है- ‘ट्रेनिंग दी जा रही है। एक वार्ड में 3 आशाओं को लगाया जाएगा। ANM को नोडल बनाया जाएगा और फिर आशा को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। लिस्ट सभी आशा को दे दी जाएगी। इस लिस्ट से ही वह वार्ड में जाकर लोगों की पूरी जानकारी जुटाएंगी। 18 अक्टूबर से पूरी टीम फील्ड में निकल जाएगी और हर दिन का अपडेट विभाग को बताने का काम करेगी।’




Leave a Reply