पंचायत चुनाव को लेकर लगातार शराब माफिया जिले में सक्रिय हैं। हर दिन श’राब की बड़ी खेप दूसरे प्रदेशों से मंगाई जा रही है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार का’र्रवाई भी कर रही है। बावजूद इसके श’राब की खेप के आने का सिलसिला नहीं थम रहा है। ताज़ा मा’मला सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही का है।
उत्पाद विभाग की टीम ने राजस्थान नम्बर ट्रक से लाखों की शराब जब्त की है। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। ट्रक में 300 कार्टन के करीब शराब लोड है जिसकी कीमत 70-80 लाख रुपए होगी। इधर, टीम को देखते ही मौके से कुछ स्थानीय धंधेबाज़ फरार हो गए, जिनकी पहचान कर ली गयी है। ये सभी सदर इलाके के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर टीम छापेमारी कर रही है।


उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने बताया कि अहले सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि गोबरसही में शराब की खेप अनलोड होने वाली है। उत्पाद सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम को देखते ही मुख्य शराब माफिया फरार हो गए जबकि ट्रक का चालक पकड़ा गया। कार्टन के नीचे शराब की पेटी को छुपाकर रखा गया है। जब्त ट्रक और शराब को आबकारी थाना पर लाकर अब गिनती की जाएगी।




Leave a Reply