BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्लान इंडिया के तत्वधान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समाहरणालय मुजफ्फरपुर

दिनांक- 11 अक्टूबर 2021
•••••••••••••••••••••••••••••••
प्रतिभागी बालिकाओं को एक दिन के लिए मिला सहायक ,निदेशक बाल संरक्षण इकाई का प्रभार।

सहायक निदेशक उदय कुमार झा ने प्रतिभागी बालिकाओं को एक दिन के लिए सौपा प्रभार।

प्रतिभागी बालिकाओं ने कहा-
लैंगिक भेदभाव को दूर करके सामाजिक संरचना को किया जा सकता है और मजबूत
समाज में लैंगिक विषमता को दूर करने के लिए जागरूकता का अलख जगाना जरूरी है।

प्रतिभागी बालिकाएं हुईं अत्यंत उत्साहित एवं सभी को कहा “”शुक्रिया”

अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई,मुजफ्फरपुर एवं प्लान इंडिया के तत्वधान में बाल गृह (बालक) सिकंदरपुर,मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में उदय कुमार झा,सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई,मुजफ्फरपुर ने प्रतिभागी बालिकाओ को अपना एक दिन का पद भार दिया गया साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई, के संरचना एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत जानकारी दी।

पद भार ग्रहण करने के बाद बालिकाएं अत्यंत ही उत्साहित और आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। साथ ही प्रशासन के इस अनूठी पहल को उन्होंने काफी सराहा भी।कहा कि ऐसे मौके हौसलों को उड़ान देते हैं।

बालिकाओ ने समाज में लैंगिक भेद भाव, बालिकाओं के प्रति दुर्व्यवहार आदि समस्याओ को बड़े ही बेबाकी से रखा एवं अन्य बिंदुओं पर जिला बाल संरक्षण इकाई से अनुरोध किया कि जागरूकता के माध्यम से लैंगिक विषमता को कम किया जाए। बालिकाओ ने कार्यक्रम के दौरान यह भी बतलाया की बालिकाये किसी से कम नहीं है और मौका मिलने पर लड़को जैसा हर एक कार्य करने का जज्बा रखती हैं।

बालिकाओ द्वारा बाल गृह का भ्रमण किया गया व बालकों को जीवन में आगे बढ्ने का उचित सुझाव दिया गया है । सहायक निदेशक का पद भार ग्रहण करने के बाद बालिकाये अत्यंत उत्साहित हुई और सभी को धन्यवाद कहा ।

इस कार्यक्रम में चंद्रदीप कुमार बाल संरक्षण पदाधिकारी,गुंजन कुमारी LPO, संगीता कुमारी परामर्शी,प्रियंका कुमारी आउटरिच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई,मुजफ्फरपुर संजीव कुमार प्लान इंडिया,सुभास कुमार गुंजेश कुमार, एवं उषा सिंह संजीव कुमार अध्यक्ष ,आमोद कुमार सदस्य एवं शिवानी कुमारी सदस्य बाल कल्याण समिति,मुजफ्फरपुर गोपाल चौधरी अधीक्षक,पर्यवेक्षण गृह मुजफ्फरपुर एवं अविनाश डे अधीक्षक,बाल गृह,मुजफ्फरपुर एवं 15 बालिकाए कांटी,सिकंदरपुर,एवं चतरभुज स्थान से शामिल हुई ।

डीपीआरओ मुजफ्फरपुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.