बिहार में 180 दिन बाद मौसम पूरी तरह से शुष्क होने के कारण अब राहत के लिए पश्चिमी हवा का इंतजार है। पश्चिमी हवा के रुख से ही मौसम में बड़ा परिवर्तन होगा। मौसम विभाग ने राज्य में 14 अक्टबूर तक गर्मी की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के शिफ्ट होने से बारिश नहीं हो रही है, अक्टूबर के अंत तक गुलाबी ठंड का अनुमान है। मौक
6 माह बाद सिस्टम डी-एक्टिव
बिहार में मानसून की वापसी के साथ ही मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है। इस दौरान एक से चार किलोमीटर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम की तरफ से रुक-रुक करके हवाएं चल रही हैं। दिन की शुरुआत धुंध के साथ हो रही है, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी सताने लग रही है, हालांकि सुबह शाम मौसम में थोड़ी राहत है। 6 माह बाद रविवार को बिहार के सभी हिस्सों में सभी सिस्टम पूरी तरह से निष्क्रिय रहा है।

मैदानी हिस्सों में हवा का इंतजार मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में रविवार को हुई बर्फबारी के बाद मैदानी हिस्से में हवा का रुख धीरे-धीरे पूर्वी से पश्चिम की तरफ शिफ्ट होगा। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पूरी तरह से पश्चिम शिफ्ट होने के बाद पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से मैदानी हिस्से में मौसम सर्द होगा। देर शाम से अलसुबह ठंड का एहसास होगा। इससे गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिन में भी हल्की ठंडी का असर दिखाई देने लगेगा।
बारिश अब पूरी तरह से ठप
बिहार में बारिश पूरी तरह से ठप हो गई है। 38 जिलों में 24 घंटे से एक भी बूंद बारिश नहीं हुई है। बिहार में लगभग 6 माह बाद ऐसी स्थिति बनी है, हालांकि रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हवाएं बह रही थी। शनिवार की देर शाम और रविवार की सुबह शिवहर में हल्की बारिश हुई, लेकिन 24 घंटे से वहां भी मौसम अब पूरी तरह से शुष्क हो गया है।

दिन-रात का पारा सामान्य के बराबर
मानसून की वापसी के साथ ही दिन और रात का तापमान लगभग सामान्य के बराबर स्थिर है। आर्द्रता भी 75 से 80% के बीच रिकार्ड की गई है। इसकी वजह से दोपहर के अतिरिक्त दिन में किसी भी वक्त गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इस दौरान आसमान भी पूरी तरह से साफ रहेगा।




Leave a Reply