BIHARBreaking NewsSTATE

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में OBC कन्या आवासीय+2 उच्च विद्यालय खोलने का दिया आदेश

बिहार सरकार अब सभी जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय खोलने जा रही है। इसके साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावासों, जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावासों, PT परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों, अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालयों, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति छात्रावासों के साथ-साथ सभी अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लास और कोचिंग की सुविधा प्रारंभ की जाएगी। जिन जिलों में जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास निर्माणाधीन हैं, वहां तेजी से काम पूरा करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा की है। अन्य पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजनाओं के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बकाए छात्रवृत्ति-प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया गया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि ऑन लाइन क्लास और कोचिंग की सुविधा प्रारंभ करने संबंधी सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से छात्र-छात्राएं काफी लाभान्वित हो रहे हैं। यह खुशी की बात है। राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। कई मेडिकल कॉलेज भी खोले जा रहे हैं, ताकि यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.