मुजफ्फरपुर जिले से चोरी की गई बाइक को नेपाल में खपाया जा रहा है। शातिर जिले से बाइक चोरी कर नेपाल में बेच रहे है। कलमबाग चौक से गिरफ्तार दोनों शातिरों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है। साथ ही कहा कि वे अंतराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य है। जिले से चोरी की गई बाइक को वे लोग महज 10 से 15 हजार रुपये में नेपाल में बेच देते है। गिरफ्तार शातिरों में अहियापुर थाना के बैरिया बस स्टैंड जगदम्बा नगर के रहने वाले दीपू कुमार व बलिराम कुमार है। दोनों को काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने कलमबाग चौक से गि:रफ्तार किया था। उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई थी।

वहीं पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते है। फिर, बाइक को अलग-अलग जगहों पर बेच देते है। इसके अलावा, नेपाल में बाइक भी बेची जाती है। इसके एवज में उन्हें 10 से 15 हजार रुपये मिलते है।

इधर, पूछताछ में पुलिस को इनके गिरोह से जुड़े कई सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस सभी के नाम, पता का सत्यापन कर रही है। पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों के पास से बरामद बाइक कांटी थाना क्षेत्र से चोरी की गयी थी। बताया जाता है कि उक्त केस में कांटी पुलिस दीपू और बलिराम को रिमांड करेगी। थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। उसके गिरोह के साथियों को चिह्नित किया जा रहा है।




Leave a Reply