मुजफ्फरपुर में मतगणना के दिन शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में DTO और टाउन DSP को इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। शहर के इंट्री पॉइंट पर कुल छह जगहों पर ड्रॉप गेट भी बनाया जाएगा। यहां पर पुलिस के एक पदाधिकारी और जवान मुस्तैद रहेंगे। बता दें की कल सकरा और मुरौल प्रखंड में हुए चुनाव का मतगणना होना है। RDS कॉलेज और बाजार समिति में मतगणना स्थल बनाया गया है। पिछली बार के मतगणना में प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
इसके अलावा वाहनों का आवागमन भी जारी था। इससे भीषण जाम की समस्या उतपन्न हो गयी थी। इसे देखते हुए इस बार सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। जिसके आलोक में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। उक्त वाहन दूसरे मार्ग से जाएंगे।

इन मार्गों में रहेगा प्रतिबंध
अहियापुर की तरफ से जीरोमाइल और जीरोमाइल की तरफ से अखराघाट की ओर बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। जीरोमाइल से दरभंगा रोड की तरफ जाने वाले वाहन मोतिहारी रोड से फोरलेन होकर जाएंगे। वहीं रामदयालु गुमटी की तरफ से भी शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे। उक्त वाहन गोबरसही होकर जाएंगे। कच्ची पक्की चौक से वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

यहां बनेगा ड्रॉप गेट
अहियापुर चौक के बखरी मोड़ के समीप, बाजार समिति पूर्वी गेट से 100 मीटर पूरब और समिति गेट से पश्चिम, अघोरिया बाजार चौक और रामदयालु गुमटी के समीप ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे। यहां पुलिस के साथ 20 मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।
भीड़ हटाने में हुई थी मशक्कत
पिछले मतगणना में भीड़ हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। बाजार समिति और RDS कॉलेज के बाहर लाठियां तक भांजनी पड़ी थी। ऐसी स्थिति पूरे दिन रही। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत हुई थी।




Leave a Reply