BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी में दिनद’हाड़े छात्र को मारी गो’ली, आपस में हुई लड़ाई तो चला दी गो’ली; निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

सीतामढ़ी में दिनद’हाड़े एक छात्र को गो’ली मा’रकर गंभीर रूप से घा’यल कर दिया है। घटना जिले के मेहसौल ओपी थाना क्षेत्र के बसवरिया की है। मिली जानकारी के अनुसार घाय’ल छात्र अपने दोस्त के घर आया था और वहीं कुछ विवाद होने के बाद उसे गो’ली मा’री गई है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 2 छात्रों के बीच हुई लड़ाई के बाद उक्त घ’टना को अंजाम दिया गया है। घायल छात्र की पहचान जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव निवासी अनिल झा के 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु मिश्रा के रूप में कई गई है। घायल छात्र को आनन फानन में सीतामढ़ी जिले के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।

वहीं घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में पुलिस से पूछे जाने पर कहा कि घटना को लेकर जांच किया जा रहा है। मामले में अभी कोई खुलासा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र अपने दोस्त के घर आया था उसी दौरान उसकी गोलीमारी गई है। बतादें कि जिले के 2 प्रखंडों में मतदान को लेकर पुलिस की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है और पुलिस कप्तान हर किशोर राय का दावा है कि जिले के हर क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी से तैनात है।

इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। सीतामढ़ी जिले में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी कुछ मामलों का निपटारा कर देते हैं लेकिन बहुत सारे अपराधिक घटनाओं में अब तक पुलिस ना तो मामले को लेकर कोई खुलासा किया है और ना ही किसी अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व जिले के रीवा थाना क्षेत्र में एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया था जिसमें अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.