BIHARBreaking NewsSTATE

RJD में तेज प्रताप की बगावत, रोता हुआ इमोजी किया ट्वीट; कहा- स्टार प्रचारक में मेरा नाम नहीं

ऐ अंधेरे देख ले मुंह तेरा काला हो गया, मां ने आंखें खोल दीं घर में उजाला हो गया… शुक्रवार को तेज प्रताप यादव की भावना मुनव्वर राणा की इस शायरी के साथ सोशल मीडिया पर आई है। दरअसल, RJD ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें तेज प्रताप यादव, उनकी मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती का नाम नहीं है। इस पर तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा- ‘मेरा नाम रहता ना रहता मां और दीदी का नाम रहना चाहिए था… इस गलती के लिए बिहार की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। दशहरा में हम मां की ही आराधना करते हैं ना जी…’

तेज प्रताप ने मुनव्वर राणा की शायरी की दो पंक्तियों से ना जाने कितनों पर वार कर गई। साथ ही उन्होंने ये भी बता दिया कि उनके घर में सब कुछ ठीक नहीं है। स्टार प्रचारकों में नाम ना होने से आहत तेज प्रताप ने 24 घंटे के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने रोता हुआ इमोजी भी डाला है

जिस तरह से उपचुनाव के लिए RJD ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, उसमें पूर्व CM और वर्तामान में RJD की विधान परिषद की नेता राबड़ी देवी का नाम नहीं है। वहीं, RJD की राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी नहीं है।

स्टार प्रचारकों की सूची में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत 20 RJD नेताओं के नाम हैं। 30 अक्टूबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान में होने वाले उपचुनाव की तैयारी को लेकर राजद ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है। इसमें लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जय प्रकाश नारायण यादव, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, भोला यादव, वृषण पटेल, ललित कुमार यादव, मनोज कुमार झा, तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, अनिल कुमार सहनी , लवली आनंद, चंद्रहास चौपाल, भरत बिंद, रामवृक्ष सदा, अनिल कुमार साधु, भरत मंडल शामिल हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.