मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने और खुलने वाली अवध-असम स्पेशल व मुजफ्फरपुर-बनारस स्पेशल ट्रेन को 1 दिसंबर से रदद् कर दिया गया है। बताया गया कि कोहरा में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षित रेल परिचालन को लेकर 1 दिसंबर से अगले वर्ष 1 मार्च तक एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इनमें मुजफ्फरपुर से जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द किया गया है।
वहीं, आधा दर्जन ट्रेनों को समापन व प्रारंभ के साथ आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन में कमी की गई है। इसमें मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली दो ट्रेनें शामिल हैं। मामले में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षा को मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

यह ट्रेनें पूर्णत: रहेंगी रद्द
- 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक गाड़ी संख्या 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ स्पेशल
- 4 दिसंबर से 3 मार्च तक गाड़ी संख्या 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल
- 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक गाड़ी संख्या 05162 बनारस मुजफ्फरपुर स्पेशल
- 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 05151 मुजफ्फरपुर बनारस स्पेशल

परिचालन के दिनों में कमी कर चलने वाली ट्रेन
- गाड़ी संख्या 04185 ग्वालियर बरौनी प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को रहेगी रद्द
- गाड़ी संख्या 04186 बरौनी ग्वालियर प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रहेगी रद्द




Comment here