मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड के पिलखी पंचायत के मतदातओं ने अलग अंदाज में वोट देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुरौल प्रखंड के पिलखी बूथ पर कोविड काउंटर का स्टॉल भी लगा दिया गया है। जहां वोट देने आ रहे मतदाताओ को पहले वैक्सीन दी जा रही है। इसके बाद लोग वोट गिराने बूथ के भीतर पहुंच रहे है।
इस दौरान वोट देने पहुंची प्रियंका देवी, अंजू देवी, रेणु देवी, अजय सहनी, अमित कुमार समेत अन्य मतदाताओं ने कहा कि वोट गिराने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, बूथ के बाहर कोविड 19 वैक्सीन का स्टॉल दिखा। वहां मौजुद कर्मियों ने वैक्सीन लेने के लिए आग्रह किया। इसपर वोटर्स ने पहले वैक्सीन लेने की बात कही।


बताया जा रहा है कि दोपहर तक करीब 30 से अधिक लोगो ने कोरोना की वैक्सीन ले लिया। इधर, वैक्सीन दे रही ANM आशा देवी ने बताया कि सीएस की ओर से निर्देश जारी किया गया था। जहां मतदान केंद्रों पर वैक्सीन की स्टॉल लगाया जाए। ताकि, वोटिंग के साथ लोग वैक्सीन भी लेते रहे। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर मुरौल पीएचसी द्वारा पिलखी पंचायत के मतदान केंद्र पर स्टॉल लगाया गया। वही, वोट देने पहुंच रहे लोगो को वैक्सीन लगावने के लिए आग्रह किया गया। जिसके बाद लोगो ने पहले वैक्सीन लिया ,फिर वोट किया। वही, कई महिलाएं बिना खाना खाकर पहुंची थी। जिन्हें कुछ खाने के बाद वैक्सीन दिया गया।




Leave a Reply