BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर में 100 साल की बुजुर्ग वोट देने पहुंची

मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव का उत्साह बुजुर्गो में अधिक दिखा। मुरौल प्रखंड के मीरापुर पंचायत के बूथ संख्या 62 में मतदान गिराने के लिए 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला बूथ पर पहुंची। वह अपने नाती और पोते के साथ बाइक से पहुंची थी। इसके बाद इब वह उतरी तो वह चल नहीं सकीं। इसपर उनके नाती में उन्हें गोद मे लेकर बूथ के भीतर पहुंचा। कुछ मतदाताओं ने बुजुर्ग महिला को देखकर उन्हें पहले वोट देने दिया। उन्हें देखकर इलाके के अन्य महिलाएं भी बूथ पर पहुंची।

बुजुर्ग महिला ने कहा कि मतदान करना जरूरी है। सब अपने मत का इस्तेमाल करें। महिला मुरौल प्रखंड के मीरापुर पंचायत की रहने वाली उत्तम देवी है। वह अपने नाती नवेन्दु कुमार व पोते मुकुंद कुमार के साथ बाइक से पहुंची थी। वही, बूथ पर पहुंचने के बाद नाती के गोद मे बैठकर बूथ के भीतर गई। वही, महिला के पोते ने कहा कि उनकी दादी जागरूक मतदाता है। उन्होंने वोट देने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें बूथ पर लाया हूं

बता दें कि सकरा और मुरौल प्रखंड में आज मतदान का दिन है। इसमें 3760 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। इसमें 1866 पुरुष और 1899 महिला उम्मीदवार हैं। कुल छह पदों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें मुखिया, जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंच और सरपंच हैं। वहीं 142 उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.