राबड़ी देवी की आवास पर राजद विधायकों की बैठक समाप्त हो चुकी है। राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई बिरेंद्र ने कहा कि लालू प्रसाद 20 अक्टूबर को पटना आएंगे। उन्होंने बताया कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए राजद सुप्रीमो प्रचार करेंगे। जब इस बात की घोषणा बैठक में हुई तो सारे विधायक और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गए। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति में गेम चेंजर के रूप में जाने जाते हैं। मई महीने में बेल मिलने के बाद कोरोना काल में वो दिल्ली में ही अपनी बेटी व राज्यसभा सांसद के सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। दो दिन पहले ही लालू प्रसाद ने ऑनलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई बिरेंद्र ने कहा कि सभी लेफ्ट दलों का समर्थन राजद को मिला है। राजद किस तरह से दोनों उपचुनाव जीते इसकी रणनीति बैठक में बनाई गई। बैठक में राजद के विधायकों को निर्देश दिया गया कि वह होटलों में ना रहे पंचायतों में जाकर रहे और पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के एक काम में लग जाएं। इधर, लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इस बैठक में नदारत दिखे। वहीं विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव ने जयप्रकाश नारायण और रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।


जयप्रकाश नारायण और रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण करते तेजस्वी यादव।

भास्कर से बातचीत में विधायक रामानुज प्रसाद ने बताया कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। सांप्रदायिक शक्तियों को किस तरह से रोकना है इस बैठक में उसकी रणनीति बनाई जाएगी। रामानुज प्रसाद ने बताया कि पांच राज्यों में उप चुनाव होने वाले हैं और सभी राज्यों को लेकर रणनीति बैठक में बनेगी। चुनाव में सरकार के कारनामों को उजागर करना हैं और चुनाव जीतना है।
विधायक रामानुज प्रसाद कि देश में इस तरह का आतंक फैलाया जा रहा है किसानों के बदन पर गाड़ियां चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कोई बटा हुआ नहीं है। विधायक तेज प्रताप यादव बैठक में नहीं पहुंचे? इस सवाल पर रामानुज प्रसाद ने कहा कि सभी लोगों की अपनी अपनी तरह की व्यवस्थाएं होती हैं।




Leave a Reply