BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी में बॉर्डर से नाबालिग के साथ मानव तस्कर गि’रफ्तार

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में नाबालिग के साथ एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20वीं बटालियन के जवानों ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। घटना को लेकर एसएसबी के प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीला संख्या 300/1 गौर नाका के पास से 17 वर्षीय लड़की के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गिरफ्तार युवक को स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक नाबालिग लड़की को तस्करी के लिए नेपाल लेकर जा रहा था। इसी बीच एनजीओ प्रथम और एसएसबी जवानों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव वार्ड नंबर 9 निवासी सीताराम पासवान के पुत्र राजेश पासवान के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि राजेश पूर्व से शादीशुदा है और 5 संतान के पिता भी हैं।

बैरगनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग लड़की को सीतामढ़ी के बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.