मुजफ्फरपुर में DRI टीम ने मंगलवार देर रात मनियारी थाना क्षेत्र के काजी इंडा टोल प्लाजा के समीप से फोर व्हीलर सवार आभूषण कारोबारी व उनके चालक को पकड़ा। इनके पास से करीब दो क्विंटल से अधिक चांदी के जेवरात जब्त किया गया। जेवरात दूसरे देश का और सवा करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। माड़ीपुर स्थित DRI कार्यालय में दोनों से पूछताछ की गई। इनकी निशानदेही पर टाउन थाना क्षेत्र स्थित आभूषण दुकानदारों के दुकान पर घर पर भी छापेमारी की गई। हालांकि, इसके अलावा टीम को और कुछ बरामद नहीं हो सका है।

DRI के एक अधिकारी की मानें तो कार्रवाई को बिल्कुल गोपनीय रखा गया है। पूरी कार्रवाई होने के बाद विस्तृत खुलासा करने की बात कही गई है। चर्चा है की दो और दुकानदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, DRI की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। DRI सूत्रों की मानें तो टीम को गुप्त मिली थी की मनियारी से एक फोर व्हीलर पर भारी मात्रा में जेवरात लेकर कारोबारी जा रहा है। टीम गठित कर घेराबंदी की गई। जैसे ही वह कार आती हुई दिखी। उसे रोक लिया गया। इसमे सवार कारोबारी और चालक से पूछताछ की गई।

डिक्की में रखे बैग से मिला जेवरात
कारोबारी और चालक ने पूछताछ करने पर बताया कि देवघर से आ रहे हैं। टीम ने सख्ती से पूछताछ करते हुए कार की तलाशी ली। इसकी डिक्की में बड़ा-बड़ा दो बैग मिला। जिसे खोलने पर चांदी के जेवरात बरामद हुआ। इस सम्बंध में पूछने पर दोनों ने चुप्पी साध ली। इसके बाद जेवरात, आभूषण कारोबारी और चालक को हिरासत में लेकर टीम माड़ीपुर स्थित कार्यालय पहुंची। कार को भी जब्त कर लिया गया है।
चांदी तस्करी की सामने आ रही बात

सख्ती से पूछताछ करने पर दूसरे देश की चांदी की तस्करी करने की बात सामने आई है। बताया गया की ये दोनों टाउन थाना क्षेत्र के कुछ आभूषण कारोबारियों से इस जेवरात की डील करने जा रहे थे। तभी उन्हें टीम ने दबोच लिया। इनके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।




Leave a Reply