BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में दशहरा मेला और DJ पर रोक, पुलिस-प्रशासन की तरफ से जारी किया गया निर्देश, जानें…

मुजफ्फरपुर में इस बार भी दुर्गा पूजा कोविद प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाएगा। पिछले दो साल से तो पंडाल और मेला लगाने पर पूरी तरह प्रतिबन्ध था। लेकिन, इस साल कुछ छूट जिला प्रशासन द्वारा दी गयी है। पुलिस-प्रशासन की तरफ से सभी आयोजनकर्ताओं के लिए निर्देश जारी किया गया है। 10 शर्ते रखी गयी है। जिसे हर हाल में पूरा करना होगा। अन्यथा कानूनी कार्रवाई को बात कही गयी है। आयोजनकर्ताओं को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है की इस बार भी मेला नहीं लगेगा और DJ पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिन्होंने लाइसेंस लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पूजा के दौरान किसी प्रकार का खेल, तमाशा दिखाने पर भी रोक रहेगी। इससे सभी आयोजनकर्ताओं को अवगत करा दिया गया है।

वैक्सीन के डबल डोज का देना होगा प्रमाण

कहा गया है की सभी आयोजकों को कम से कम 10 वॉलंटियर्स की सूची, फ़ोटो, दस्तख्त और वैक्सीन का डबल डोज़ लगने का प्रमाण पत्र थाना में जमा करना होगा। आयोजक ये सुनिशित करेंगे की पूजा पंडाल में जो लोग शामिल हैं। उन्हें वैक्सीन का दोनों डोज़ ले रखा है। बिना सर्टिफिकेट वाले को इसमे शामिल नहीं किया जाएगा। स्थानीय थाना की पुलिस इसका सत्यापन करेगी। CCTV और अग्निशमन की व्यवस्था : पूजा पंडाल में CCTV लगा हो और अग्निशमन की व्यवस्था हो। ताकि किसी प्रकार की परिस्थिति से निपटा जा सके। पंडाल की सीमा 50×50 से अधिक नहीं होनी चाहिये। इसके साथ शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकले, इनकी जवाबदेही आयोजनकर्ताओं पर होगी। किसी प्रकार का विवाद हुआ तो कार्रवाई के साथ उन्हें अगले वर्ष से लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। 15 अक्टूबर की संध्या तक हर हाल में मूर्ति का विसर्जन करना होगा। विसर्जन जुलूस में सिर्फ 25 व्यक्ति ही शामिल होंगे।

सिकन्दरपुर में गणपति की तर्ज पर बनेगी मां दुर्गा की प्रतिमा

सिकन्दरपुर में श्री श्री 108 बाबा अजगैबीनाथ दुर्गा पूजा समिति द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के तहत पूजा का आयोजन किया जाएगा। यहां पर मुम्बई के लालबाग में विराजमान राजा गणपति जी की तरह मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई जा रही है। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया की कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन होगा। इससे सम्बन्धित सर्टिफिकेट भी सम्बन्धित थाना में उपलब्ध क्रॉ दिया गया है। भीड़ इकट्ठा नहीं हो, इसके लिए वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.