सोनपुर मंडल में सबसे अधिक राजस्व देने वाली मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी बारिश की मार पड़ रही है। जिले में शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश की वजह से रेलवे जंक्शन पर भी जलजमाव शुरू हो गया है। जबकि, जंक्शन परिसर के कई दीवारों से पानी टपकने लगा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


प्लेटफार्म के ऊपर बना छत पूरी तरह से जर्जर हालत में है।
बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 6 समेत अन्य रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी चढ़ गया है। इसके अलावा, जंक्शन के यूटीएस हॉल के दीवारों से पानी टपकने लगा। उक्त पानी पूरे यूटीएस परिसर में फैलने लगा। जिसके कारण हॉल में बैठे यात्री काफी परेशान रहे। यही हाल रिज़र्वेशन काउंटर हॉल का रहा। जहां जर्जर छतों से पानी टपकने लगा। इस दौरान वहां बैठने वाली जगहों पर पानी टपकने लगा।

यूटीएस परिसर में फैला पानी।
उधर, प्लेटफार्म संख्या 1 और 6 के ऊपर बने छत की स्तिथि काफी दयनीय है। वह पूरी तरह से जर्जर हालत में है। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे छत से पानी टपकने लगा है। जिससे 6 नंबर प्लेटफार्म से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी चूने की वजह से छत पूरी तरह काई से भर गया है। साथ ही छत पूरी तरह जर्जर है। लेकिन, रेलवे अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है।




Leave a Reply