मुजफ्फरपुर : सेवा, समर्पण और सम्मान हमारी पहचान है इस भाव से हमें संगठन के माध्यम से समाज के हर उस वर्ग के व्यक्ति की सेवा और सम्मान करना है, जो इसके हकदार हैं।
ये बातें खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से शुरू किये गये सेवा और समर्पण अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय जिला कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की जगह विकास की राजनीति ने जगह ली है. प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा राष्ट्र के उत्थान के बारे में सोचा. जनता के लिए समर्पित रहना ही प्रधानमंत्री का स्वभाव है प्रधानमंत्री मोदी की योजनाएं दलित और पिछड़ों के उत्थान के लिए होती हैं. जन-जन का विकास ही पीएम के जीवन का उद्देश्य है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मिथलेश तिवारी ने कहा कि जब हम एक-दूसरे के प्रति सेवा और समर्पण का भाव रखते हैं तब आपसी द्वेष की भावना स्वत: समाप्त हो जाती है और सम्मान की भावना प्रबल हो जाती है और हम सभी मिलकर कामयाबी के पथ पर अग्रसर होते हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा से बड़ा कोई परोपकार इस विश्व में नहीं है, हम सभी प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लें और सेवा के इस महत्व को समझते हुए दूसरों को भी इस ओर जागरूक करने की पहल करें।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सेवा भाव से परिपूर्ण होकर ही हम अन्य लोगों के सामने मिसाल कायम कर सकते हैं, जिससे पूरे समाज को उत्थान व तरक्की के मार्ग पर सामूहिक रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव से प्रेरित होकर उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के संकल्प को पूरा कर रहे हैं।

कार्यक्रम का आरंभ मंत्री जनक राम, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मंत्री जनक राम एवं जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने वरिष्ठ नागरिक एवं आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का अंगवस्त्र एवं पार्टी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में इनका हुआ सम्मान
अवधेश चरण, कृष्ण मुरारी, मोती चंद्रा,त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता, हरी किशोर, सुनैना देवी, किरण देवी, लीला देवी, नीलू देवी, इंदु देवी, बाल केशरी देवी.

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन पिछड़ा मोर्चा महामंत्री आशीष अग्रवाल ने किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष ब्रज बिहारी पासवान, हरिमोहन चौधरी, जिला मंत्री सुरेश चौधरी, संजीव झा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, मिडिया प्रभारी धनंजय झा, राम बालक शर्मा, अभिषेक सौरभ, नंद किशोर पासवान, मो अलीमुद्दीन चुन्नू, भारत रत्न, राकेश पटेल, प्रशांत राज, विकास चौबे, मो नसीम, हरीकिशोर बैठा शामिल हुए.




Leave a Reply