BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर की सीमा सील कर बनाया जाएगा 42 ड्रॉप गेट, पंचायत चुनाव को लेकर सभी वाहनों की होगी सघन जांच

मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज़ है। बुधवार दूसरे चरण में जिले के मड़वन व सरैया प्रखंड में चुनाव है। इसके किए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। संदिग्धों की धड़ पकड़ के लिए जिले के सभी सीमाओं को सील किया जाएगा। 42 जगहों पर ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे। इस सम्बंध DM प्रणव कुमार और SSP जयंतकांत ने निर्देश जारी किया है। सभी BDO और थानेदारों को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। शहर में आने और शहर से जाने वाली वाहनों की सघन जांच की जाएगी। वाहन चालक और इसमें सवार लोगों का सत्यापन करेंगे। गाड़ी की अच्छे से तलाशी लेंगे। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की आशंका लगते ही त्वरित कार्रवाई करेंगे और वरीय पदाधिकारियों को इससे अवगत कराएंगे।

पैरा मिलिट्री और QRT की तैनाती

नक्सल प्रभावित, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस के साथ- साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गयी है। 10 बूथों पर एक स्टेटिक, 50 बूथों पर एक QRT और 100 बूथों पर DSP के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त लगायेगी। बूथों पर सुरक्षा के दृष्टि से छत और कैंपस के बाहर ऊंचे स्थानों पर अत्याधुनिक हथियार से लैस जवानों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावे सेक्टर , जोनल , सुपर जोनल दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इन जगहों पर बनेगा ड्रॉप गेट

रेवाघाट पुल, पैगम्बरपुर रोड , चक इब्राहिम, बलुआ हनुमान मंदिर , पीपरी चौक, मरूआहा चौक, छपरा चौक, लदबरिया चक माखन, पंजाबी बाग चौक, बरूआरी ठिकापट्टी, सखौरा, लखनपुर, लक्ष्मीपुर यजुवार, बुधकारा, चकभट्ठी, लालगंज रोड , फकुली चेकपोस्ट, भठण्डी, इमलीढ़ाला, बसंतपुर चैतपुर, हिम्मतपट्टी, बंगरा फिरोज, महम्मदा मलाही टोला, कोरिगांवा,बरजी, चक्की सुहागपुर, गंगटी चौक, रामपुर हरि, दरियापुर, डेरा चौक और पैगम्बरपुर में ड्रॉप गेट बनेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.