मुजफ्फरपुर : भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगी चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो अलीमुद्दीन चुन्नू के नेतृत्व में मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचे.
चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत मोर्चा के उपाध्यक्ष मो अलीमुद्दीन चुन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रहा है. आज देश का नेतृत्व सुरक्षित हाथों में है और यहाँ चौमुखी विकास हो रहा है.
मौके पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू,नंद किशोर पासवान, आशीष अग्रवाल, अभिषेक सौरव, नौशाद आलम, मो इब्राहिम अली, अब्दुल कादिर, अकीब सरफराज तौहीद, अमन सिद्धकी, मो नसीमुद्दीन, मो जहांगीर आलम सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.







Leave a Reply