BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : बूढ़ी गंडक नदी में लोगों से भरी नाव पलटी, 22 लोगों के डूबने की आशंका

मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है। यहां के शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव के पास नाव हा’दसा हुआ है। बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलट गई है। करीब 22 लोगों के डूबने की आशंका है। अब 6 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।

रविवार सुबह करीब 11 बजे नाव हादसे के बाद सिकरहना के घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ मौके पर जुट गई है। स्थानीय गोताखोरों को भी रेस्क्यू में लगाया गया है। NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

घाट किनारे लगी लोगों की भीड़।

घाट किनारे लगी लोगों की भीड़।

टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। कई प्रशासनिक पदाधिकारी सहित पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद हैं। साथ ही स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य लोग राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं प्रशासन के अनुसार, नाव डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लोगों की तलाश जारी रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.