BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : हा’दसे की आशंका / मड़वन पीएचसी में कभी भी फैल सकता है सं’क्रमण

शहर से सटे मड़वन पीएचसी में मरीज कभी भी संक्रमण का शिकार हाे सकते हैं, इससे यहां बड़े हादसे की आशंका है। यह खुलासा केयर इंडिया टीम की जांच रिपाेर्ट में हुआ है। इसकी रिपाेर्ट डीएम व पटना मुख्यालय भेजी गई है। दरअसल, केयर इंडिया की जिला स्तरीय टीम ने मड़वन पीएचसी के निरीक्षण में पाया कि ओटी व प्रसव कक्ष में उपकरणाें काे बिना एस्ट्रलाइज (विधि पूर्वक) किए उपयाेग किया जाता है।

इससे मरीजाें में संक्रमण फैल सकता है। प्रसव कक्ष में ऑटाे क्लेव 4 माह से खराब है। एक वर्ष से अधिक समय से परिवार नियाेजन के ऑपरेशन लंबित हैं। ऑपरेशन थिएटर की स्थिति दयनीय है। एक साल से एएनएम की मासिक बैठक नहीं हुई। इधर, रिपाेर्ट पर सीएस डाॅ. विनय शर्मा ने दाेबारा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।

उन्हाेंने प्रभारी, प्रबंधक व भंडारपाल से शाे काॅज मांगा है। कहा, आप लाेगाें की लापरवाही से एसओपी के अनुसार, मरीजाें काे लाभ नहीं मिल रहा है। उपकरण काे एस्ट्रलाइज किए बगैर प्रसव, ऑपरेशन व छाेटे-छाेटे ड्रेसिंग में भी संक्रमण फैलने की आशंका है।

तीसरी लहर के लिए नहीं बना 10 बेड का विशेष वार्ड स्वास्थ्य प्रबंधक पर आशा काे भड़काने का भी आराेप
बता दें कि अब तक कोरोना की तीसरी लहर के लिए अन्य सभी 15 पीएचसी में 10 बेड का विशेष वार्ड बन चुका है। लेकिन, मड़वन में यह नहीं बना। इसे लेकर मुुख्यालय ने सीएस से गत दिनाें जबाव तलब किया था। दूसरी ओर, मड़वन पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक पर आशा काे भड़काने का आराेप लग चुका है।

एएनएम संघ ने सिविल सर्जन से उनके द्वारा वाॅट्सएप ग्रुप बना कर आशा काे एएनएम का सहयाेग नहीं करने की शिकायत की थी। वहीं, प्रभारी के मुख्यालय से बाहर रहने का भी आराेप लगाया गया था। इधर, पीएचसी प्रभारी ने सभी कर्मियाें काे अयाेग्य बता कर उनका स्थानांतरण करने के लिए सीएस काे पत्र लिखा था। इस पर सिविल सर्जन ने प्रभारी के प्रति नाराजगी जताई थी।

  • मड़वन पीएचसी का केयर इंडिया की टीम ने निरीक्षण किया, जहां ओटी व प्रसव कक्ष की स्थिति खराब पाई गई है। यह गंभीर मामला है। कार्रवाई के लिए प्रभारी, अस्पताल प्रबंधक व भंडार पाल से शाे काॅज मांगा गया है। -डाॅ. विनय शर्मा, सिविल सर्जन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.