BIHARBreaking NewsSTATE

बेतिया : फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत आशा व पीसीआई के द्वारा हो रहा है दवा का वितरण
 

फाइलेरिया मुक्त अभियान: के तहत आशा व पीसीआई के द्वारा हो रहा है दवा का वितरण
 

  • 20 सितम्बर से लोगों को खिलाई जा रही है सर्वजन दवा

बेतिया, 22 सितम्बर 21
राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से 20 सितंबर से फाइलेरिया मुक्त अभियान के सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू किया गया है | पश्चिमी चंपारण के सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान बच्चों व अन्य लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव को आशा कार्यकर्ताओं, पीसीआई टीम, केयर इंडिया, व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से आशा कार्यकर्ताओं के सामने दवा खिलाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि दवा के सेवन के उपरांत कुछ लोगों को अनुषंगी प्रभाव जैसे पेट दर्द उल्टी बुखार चक्कर इत्यादि होने की संभावना है, परंतु इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह सामान्य लक्षण है। अगर किसी को किसी प्रकार की विशेष तकलीफ या दिक्कत होती है तो वैसे लोग जाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की सलाह से अपना स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं।
पीसीआई के एसएमसी नवलकिशोर सिंह ने बताया चनपटिया ब्लॉक में सुपरविजन के दौरान पाया कि विसुनपुरवा ग्राम में घर घर जा कर सामने दवा खिलाई जा रही हैं । उन्होंने बताया कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में आम जनों को जागरूक करने को प्रचार प्रसार एवं मोबिलाइजेशन के कार्य में पीसीआई संस्था द्वारा सहयोग किया जा रहा है।


2 साल से कम उम्र के बच्चे व गर्भवती महिला न करें दवा का सेवन:
जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी दिवाकर प्रसाद ने बताया लोग खाली पेट दवा का सेवन नहीं करें। उन्होंने बताया 2 साल से कम उम्र के बच्चे, गंभीर रोग से ग्रसित एवं गर्भवती महिला को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलाई जाएगी। 
जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी ने बताया ऐसे खानी है दवा : 
इस अभियान में डीईसी एवं अलबेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली दी जा रही है। अलबेंडाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में पीसीआई के नवल किशोर सिंह, आशा शोभा मजमुदार समेत अन्य कर्मी शामिल हुए ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.