समस्तीपुर 22 सितंबर 2021, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 78 में जन्म दिवस पर सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत छठे दिन भाजपा जिला कार्यालय हरपुर ऐलॉथ समस्तीपुर में, भाजपा किसान मोर्चा जिला द्वारा किसान जवान सम्मान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता और उजियारपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रहे प्रोफ़ेसर शील राय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशिधर झा व भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा का भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह अंग वस्त्र व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
किसान और जवान सम्मान कार्यक्रम के तहत
विशुद्धानंद शर्मा को प्रोफेसर शील राय, प्रभु नारायण ठाकुर को शशिधर झा, अखिलेश ठाकुर को संजय सिंह, हरेंद्र चौरसिया को प्रभात ठाकुर, कुंदन कुमार तिवारी को साकेत सिंह, निशिकांत जी को सुधीर शर्मा, इंद्रमणि सिंह गुड्डू को विजय शंकर ठाकुर, राजन कुमार सिंह को सुधीर शर्मा, राम सुहाग पंडित को बृज किशोर सिंह, विष्णु देव महतो को विजय कुमार चौधरी, घनश्याम ठाकुर को हेमंत मिश्र, उमाशंकर ठाकुर को राकेश कुमार ने अंग वस्त्र व पुष्प माला से सम्मानित किए।
उपस्थित किसान और जवान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर शील कुमार राय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां किसानों को छोटे-मोटे जरूरत के लिए के प्रत्येक साल ₹6000 किसान सम्मान निधि दी जा रही है। वहीं किसानों के आमदनी को दोगुनी करने हेतु अनेक कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं जिससे किसान लाभ ले रहे हैं। वही जवानों के लिए शिक्षा व रोजगार के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। किसान और जवान के परिश्रम से भारत वैभवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है।
भवदीय
मुकेश कुमार सिंह
जिला प्रवक्ता भाजपा समस्तीपुर।
मो न 7870 545367




Leave a Reply