BIHARBreaking NewsSTATE

मोतिहारी : जिला स्वास्थ्य समिति, व केयर इंडिया द्वारा आशा को दिया जा रहा छ: दिवसीय प्रशिक्षण

जिला स्वास्थ्य समिति, व केयर इंडिया द्वारा आशा को दिया जा रहा छ: दिवसीय प्रशिक्षण

  • आदापुर अस्पताल में केयर इंडिया टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से दिया जा रहा प्रशिक्षण
  • रक्सौल, बनकटवा प्रखंड के 52 आशा को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
     
    मोतिहारी, 21 सितंबर- आदापुर प्रखंड अस्पताल में केयर इंडिया टीम एवं जिला स्वास्थ समिति के द्वारा संयुक्त रूप से रक्सौल व बनकटवा प्रखंड के चयनित आशा कार्यकर्ताओं को छः दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 18 सितम्बर से 23 सितम्बर तक दिया जायेगा। मौके पर ट्रेनिंग दे रहे केयर इंडिया के असदुल्लाह आबिद ने बताया कि 2 अलग बैच में यहाँ पर दो प्रखंडों के चयनित आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
  • अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अवनीश कुमार ने बताया जिले में स्वास्थ्य बिभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता को मॉड्यूल 5, 6, एवं 7 के चतुर्थ चरण का छ: दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में दिया जा रहा है जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने, महिलाओं को प्रसव पूर्व की तैयारियां,  सुरक्षित प्रसव, सुरक्षित गर्भपात, समय से पूर्व जन्मे बच्चे औऱ जन्म के समय कम वजन वाले शिशुओं का कैसे मूल्यांकन किया जाना है? साथ ही होने वाले खतरों से कैसे सुरक्षित करना है? शिशुओं की देखभाल संबंधी जानकारियां, माँ को शिशुओं के देखभाल संबंधित जानकारी व परामर्श , नवजात शिशुओं में रक्त संक्रमण की पहचान? एवं जाँच के साथ स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि सुरक्षित प्रसव के बाद भी वे गृह भर्मण कर जच्चा, बच्चा के स्वास्थ्य का पता लगाएंगी, साथ ही किसी तरह की परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल लेकर आएंगी, उचित ईलाज में सहायता उपलब्ध कराएंगी, इस प्रकार की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन बेहतर तरीके से कर सके और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचा सके। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल  सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके इसलिए भी यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, असदुल्लाह आबिद के साथ उनके सहयोगियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    केयर इंडिया के डिटीएल अभय कुमार भगत ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार आशा कार्यकर्ताओं को छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग बैच वाइज चयनित आशा को दिया जा रहा है जिसमें रक्सौल, एवं बनकटवा की आशा कार्यकर्ता को शामिल किया गया है । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश है स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं का आशा कार्यकर्ता को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना ताकि वह अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सके और लोगों को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम स्वास्थ सेवाओं की जानकारी मिल सके प्रशिक्षण का शुभारंभ हो चुका है जिस का समापन 23 सितम्बर को होगा । यह प्रशिक्षण पूर्णता आवासीय है यानी सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थी प्रशिक्षण स्थल पर आकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । सभी लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण स्थल पर रहने खाना-पीना समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुविधाजनक तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर सके ।
    मौके पर केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, असदुल्लाह आबिद के साथ उनके सहयोगियों सूरज कुमार ,देवेंद्र दिवाकर, शमशेर अहमद, रेणु देवी, किरण देवी, अर्चना कुमारी सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.