मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यक्रम के चौथे दिन सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पूर्वी नगर मंडल के संस्कृत महाविद्यालय, बी एम पी दुर्गा स्थान, मारकन आदि जगहों पर 71 वृक्ष लगाकर कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया.




इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि वृक्ष हम सभी के लिए प्रकृति का अनमोल तोहफा है, करोना काल में ऑक्सीजन की कमी होने पर प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षों के महत्व की जानकारी हो गई है,आधुनिकरण के क्रम में आज वृक्षों की काफी कमी हो गई है आज इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि निरंतर वृक्षारोपण के कार्यक्रम को चलाएंगे.

उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में 71 वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जिले के सभी विधायक, विधान पार्षद, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर ज़िला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, नचिकेता पाण्डेय, आशीष अग्रवाल, रविरंजन शुक्ला, अभिषेक सौरभ, नंद किशोर पासवान, धनंजय झा, पारितोष सिंह, राजा सिंह, अर्जुन देव, मो अलुमूद्दिन चुन्नू, हरि किशोर उपाध्याय, नंद किशोर, कृष्ण मुरारी, अमन सिद्धिकी, राजेश कुमार, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित थे।




Leave a Reply