BIHARBreaking NewsSTATE

VAISHALI की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

#VAISHALI की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

मुजफ्फरपुर : करनौती के बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए रविवार को भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के द्वारा एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। वही दूसरी ओर फ्रंट के द्वारा खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक बेटी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।


इससे पूर्व स्थानीय खुदीराम बोस स्मारक स्थल से कैंडल मार्च निकाला गया जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजर कर पुनः खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान पहुंचा। कैंडल मार्च में शामिल लोग बहन- बेटी को न्याय दो, दोषी दरिंदों को फांसी हो एवं वैशाली पुलिस के नाकामी के खिलाफ नारा लगा रहे थे। कैंडल मार्च के उपरांत खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर फ्रंट के द्वारा सभा भी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता फ्रंट के जिला संयोजक डॉ अरुण कुमार ने किया।


इस अवसर परसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि वैशाली का यह घटना काफी दुखद एवं निंदनीय है। पुलिस के द्वारा अब तक जो कार्रवाई की गई है वह संतोषप्रद नहीं है । उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से बात हुई थी 48 घंटे के अंदर दोषी को गिरफ्तार करने का आश्वासन मिला था। लेकिन अभी तक अपेक्षित परिणाम नहीं आया है जिस कारण हमें सड़क पर उतरना पड़ा है।
वही फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर दिया है। हम सब इसे चुनौती के रूप में लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे में है। घटना के 6 दिन बाद भी अपराधी पुलिस के शिकंजे में नहीं आया है यह पुलिस की नाकामी को दर्शाता है।

पुलिस प्रशासन शीघ्र घटना में शामिल दरिंदों को गिरफ्तार करें , नहीं तो हम राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे । जिसकी शुरुआत आज यहां से हो गई है। हम इसे अंजाम तक पहुंच जाएंगे । उन्होंने कहा कि एक – दो दिनों के अंदर फ्रंट की बैठक कर हम राज्य स्तर पर आंदोलन का कार्यक्रम का घोषणा करेंगे।
फ्रंट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा एवं पूर्व मंत्री अजीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में बिहार यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष नीलाभ कुमार, अरुण कुमार सिंह, मनीष बसंत, रणधीर कुमार सिंह, दीनबंधु क्रांतिकारी, रणवीर तिवारी, शांतनु सत्यम, अमृतेश कुमार, संतोष साही, प्रिंस शाही, शिवेशवर शर्मा, रानू शंकर, अमरेश कुमार, राम किशोर सिंह, के के प्रशांत, साहिल कुमार, प्रमोद शर्मा, प्रोफेसर संगीता कुमारी, वीरेंद्र सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार, निखिल कुमार, संजय ठाकुर फौजी, अभिषेक कुमार आदि प्रमुख लोग शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.