MUZAFFARPUR : सभी कार्यकर्ताओं को “सोशल मीडिया के माध्यमों” से आम लोगों को आकर्षित कर भाजपा से जोड़ने के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए.”
ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने स्थानीय जिला कार्यालय में आयोजित
भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया की नमो एप्प पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यकर्ताओ॔ को सम्बोधित करते हुए कहा.
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत संकल्प के अंतर्गत देश में 120 करोड़ आधार, 121 करोड़ मोबाइल फोन और 31 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए अगामी 18 सितम्बर को युवा मोर्चा के नवभारत मेला में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नमो एप्प से जोड़ने के प्रयास पर बल दिया.


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सोशल मीडिया हर प्रकार के चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाने वाला है.
भाजपा जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि लोकप्रियता के प्रसार में सोशल मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां हम स्वयं को अथवा अपने संगठन को ज्यादा लोकप्रिय बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी प्रकार सोशल मीडिया के भी दो पहलू हैं, हमें इसके साकारात्मक पहलू को अपनाते हुए अगामी सभी कार्यक्रमों को इसके माध्यम से आम जन-मानस से जुड़ने के साधन के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए.
वहीं प्रदेश भाजपा आईटीसेल के विशेषज्ञ सुभम शेखर ने सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका को बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और संगठन आदि को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया के जरिए ऐसे कई विकासात्मक कार्य हुए हैं.


उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम सभी विधानसभा क्षेत्र के संयोजकों की जिम्मेदारी है कि वह अपनी-अपनी विधानसभा में बूथ स्तर तक आईटी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को जोड़ें। यदि शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोई विषय जिले को प्राप्त होता है और वह हम यहां से प्रसारित करते हैं तो एक घंटे के भीतर हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचे, हमें ऐसा सोशल मीडिया का चैनल तैयार करना है।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि नमो ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑफिशियल ऐप है.
एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इसकी रेटिंग 4.6 है और इसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से जुड़ने और अलग-अलग मुद्दों पर बात करने के लिए जिस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं वह है नमो ऐप. यह ऐप उन्हें सीधे देश की जनता से जोड़ता है.


उन्होंने बताया नमो ऐप यानी नरेंद्र मोदी ऐप यूजर्स तक लेटेस्ट इंफॉर्मेशन, अपडेट पहुंचाता है. साथ ही, इसकी मदद से आप अलग-अलग कार्यों में अपना योगदान भी दे सकते हैं. नमो ऐप प्रधानमंत्री से मैसेज और ई-मेल पाने का शानदार माध्यम है. इसके जरिए आप प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं और अपने सुझाव उनके साथ साझा कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी आप इस ऐप के जरिए सुन सकते हैं. यह मोबाइल ऐप आपको सरकार के कामकाज की जानकारी भी देता है. साथ ही, इसमें इंफोग्राफिक्स की मदद से आप यह जान सकते हैं कि कैसे गुड गवर्नेंस से लोगों की जिंदगी सुधर रही है.


इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नमो ऐप डाउनलोड किया.
वहीं जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू एवं आईटेल क्षेत्रीय प्रभारी गौतम कुमार ने भी अपना सुझाव दिया.
कार्यशाला का संचालन आईटी सेल संयोजक अभिषेक सौरभ एवं धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक रविकांत पटेल ने किया.
मोर्चा आईटेल संयोजक, मंडल आईटीसेल संयोजक की जिलास्तरीय कार्यशाला में मुख्य रूप से अमित कुमार, सम्राट कुमार, रौशन शर्मा, तेंदुलकर कुमार, रविरंजन कुमार, शिवजी ठाकुर, सोनू कुमार, महेश बाबू, आशीष अग्रवाल, नंदकिशोर पासवान आदि की उपस्थिति रही।



Leave a Reply