Breaking NewsDELHIPolitics

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा दावा, कहा- ‘दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बनेगी BJP सरकार’

झारखंड के बाद अब जब दिल्ली चुनाव की दहलीज पर खड़ा है तो भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि यहां भाजपा की ही सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल में भी वह दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। जबकि बिहार में उन्होंने फिर से साफ किया कि प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही राजग मैदान में उतरेगा।दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने कई मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट की। झारखंड में हार की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन फिर भी पीछे छूट गए। इसकी समीक्षा होगी। लेकिन दावे के साथ कहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

दिल्ली के बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वादे पूरे नहीं करने का आ’रोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता पांच साल की सरकार चाहती है। लेकिन यहां तीन महीने में सारे काम की घोषणा की जा रही है। जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में भाजपा एमसीडी भी जीती और लोकसभा भी। विधानसभा में भी भाजपा निश्चित रूप से जीतेगी।बिहार में जदयू के कुछ नेताओं की बयानबाजी के बाद दो दिन पहले खुद नीतीश ने कहा था कि राजग में सबकुछ ठीक है। गुरुवार को शाह ने भी इसकी पुष्टि की। सीटों के बंटवारे पर पूछे गए सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि ऐसे मा’मलों पर सार्वजनिक बात नहीं की जाती है।सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आ’रोप लगाया कि यह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने सवाल के लहजे में कहा- ‘कोई हिं’सक वि’रोध प्रद’र्शन कांग्रेस शासित राज्यों में क्यों नहीं हो रहे।

राहुल और प्रियंका बताएं कि सीएए में कहां लिखा है कि किसी की नागरिकता जाएगी। ‘ उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने कुछ लोगों को भ्रमित कर दिया है लेकिन वि’रोध कर रहे संगठनों व राज्यों से बात करने और समझाने के लिए तैयार हैं।एक तरफ जहां कांग्रेस विपक्षी एकजुटता बढ़ाकर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी है वहीं शाह ने सीधी चुनौ’ती दी कि नागरिकता कानून में कोई भे’दभाव की बात नहीं कर सकता है। यह नियम संविधान के अनुरूप है। उन्होंने अल्पसंख्यकों को फिर से भरोसा दिया कि किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काल में केवल वादे और दं’गे हुए लेकिन मोदी सरकार में सबका विकास हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनपीआर मे जन्मस्थान, जन्मतिथि आदि की जानकारी पहले भी मांगी जाती थी और यह जरूर है क्योंकि सरकार उसी अनुरूप कल्याणकारी योजनाएं बनाती है।इस क्रम में उन्होंने गुजरात में ओडिशा के मूल निवासियों का उदाहरण दिया और कहा ओडिया की संख्या गुजरात में काफी हो गई है। हम उनकी भाषा भी पूछते हैं। हमने ओडिया भाषा के स्कूल खोले हैं। हम प्लानिंग कैसे करेंगे। पिछले जनगणना में एक सवाल यह भी था कि आपके घर में शौ’चालय है या नहीं। अफवाह यह भी फैलाई गई थी कि पोलियो की खुराक से नपुंसक हो जाते हैं, तो क्या हम पोलियो नहीं दें।

शाह ने उपद्रवियों पर पुलिस की कार्र’वाई को सही बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर अपनी सुरक्षा के साथ ही दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। अगर कोई हिं’सा फै’ला रहा है तो पुलिस हाथ रोककर नहीं रह सकती है। कोई जगह बताइए कि जहां हिंसा नहीं हुई हो और गोली चली हो।जम्मू-कश्मीर में फारूख ओर उमर अब्दुल्ला तथा महबूबा मुफ्ती की गि’रफ्तारी पर पूछे हए सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि इन तीन नेताओं पर फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा। इन नेताओं ने कश्मीर जल जाएगा, जो 370 को हटाएगा, उसका हाथ जला देंगे जैसे बयान दिए थे। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने कुछ फैसला लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.