गोरौल(वैशाली) में एक ही गांव के दो घरों से 120 लीटर देशी शराब बरामद।
गोरौल(वैशाली)। गोरौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ही गांव में अलग अलग दो घरों से 120 लीटर देशी शराब बरामद किया है।
इस सम्बंध में थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार रजक के द्वारा दर्ज कराए प्राथमिकी में बताया गया है कि मै पुलिस बलों के साथ दिवा गस्ती में था कि सूचना मिली कि गोरौल गांव निवासी मुकेश चौधरी एवं पलटन मांझी के घरों में देशी शराब का धंधा किया जा रहा है।


उक्त गांव में जब छापामारी के लिये मुकेश चौधरी के घर पहुंचा तो देखा कि एक आदमी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।घर में जब छापामारी किया तो उसके घर से 90 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।इसके बाद जब पलटन मांझी के घर पहुंचा तो एक आदमी भागने लगा , पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह भागने में सफल हो गया जिसकी पहचान पलटन मांझी के रूप में की गयी , जिसके घर से 30 लीटर देशी शराब बरामद किया गया । बरामद शराब एवं गिरफ्तार किये गये व्यक्ति को थाने पर लाया गया।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने देशी शराब बरामद किये जाने की पुष्टि करते हुये कहा कि देशी शराब के धंधे में संलिप्त भागने वाले व्यक्ति जल्द गिरफ्तार किया गया है।





Leave a Reply