BIHARBreaking NewsSTATE

मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अब सप्ताह में 02 दिन, प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को होगा परिचालन

मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अब सप्ताह में 02 दिन, प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को होगा परिचालन

मोतिहारी। गाड़ी संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार टर्मिनस चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस जो शुक्रवार को 05595 बनकर उद्घाटन स्पेशल के रूप में 3 बजे दोपहर रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम के बाद प्रस्थान की।

सांसद एवं रेल संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। गाड़ी संख्या 14009/14010 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की बारंबारता में वृद्धि का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी एवं पिपरा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव सहित समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गाड़ी संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 05595 बनकर उद्घाटन स्पेशल के रूप में 3 बजे प्रस्थान कर सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, पनियहवा कप्तानगंज, गोरखपुर होते हुए शनिवार को दोपहर 12.15 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

वही 13 सितम्बर के प्रभाव से गाड़ी संख्या 04010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस आनंद विहार से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को रात्रि में 23.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.45 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी से दिनांक 14 सितम्बर के प्रभाव से प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 21.10 बजे खुलकर अगले दिन 18.15 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहंुचेगी। चम्पारण सत्याग्रह की बारंबारता में वृद्धि से दिल्ली के लिए रेल कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी। जिससे आमलोगों को लाभ होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.