नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को गोपालगंज की यात्रा पर थे। रास्ते भर उनका खूब स्वागत उनके समर्थकों ने किया। तेजस्वी ने भाषण में दिखाया कि वे रोजगार के सवाल उठाते रहेंगे और इस मुद्दे पर सरकार को घेरते रहेंगे। लेकिन रास्ते में कुछ महिलओं को पांच-पांच सौ रुपए के नोट देने का वीडियो लोगों ने खूब देखा। यह वीडिया राजद ने अपने ऑफिसियल पेज पर भी पोस्ट किया है। इस वीडियों में रुपए देते समय तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि वे लालू प्रसाद के बेटे हैं। इस तस्वीर के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा है। जदयू ‘शर्म करो बबुआ’ कह रही है तो राजद का कहना है कि तेजस्वी यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे थे।



राजद प्रवक्ता बोले- बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के आई थीं
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के लिए तेजस्वी यादव के पास आई थीं तो तेजस्वी यादव ने उन लोगों की मदद की इसमें गलत क्या है।

JDU प्रवक्ता ने कहा- लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया
JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पीछे से कोई कहता है, कि ये लाल उन्हीं का है…जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी ज़मीन बदले उसके चंद नोट के टुकड़े, आँचल में सबके डाल आया था… लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया… वोट को नोट क्यों दिखलाया इंसानों की मजबूरी का कुछ तो लिहाज़ कर लो…शर्म करलो बबुआ

नोट बांटने पर तरह-तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर कर रहे लोग
नोट बांटने वाले वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विशाल कुमार ने लिखा है, ‘वोट लेना का सबसे महंगा तरीका’। अंकित ने लिखा,’चलिए सर कुछ तो भला किए… आशा करता हूं अबकी बार आरजेडी सरकार आएगी तो किसी को पैसे लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी आपसे।’

जितेन्द्र ने लिखा है कि तेजस्वी भैया हमको एक साइकिल दिलवा दीजिए, हम जीवन भर आपका प्रचार करते रहेंगे। सोनू सिंह ने लिखा है, ‘अपने विधान सभा क्षेत्र में काम कर वोट मिलेगा, नोट मत बांट पप्पू टू’। अभिनव ने लिखा- ‘ पैसा मत दीजिए, कुछ प्यार से बात कीजिए और कुछ मिठाई, उपहार दे दीजिए, यह मेरा निजी विचार है।’ अमित यादव ने लिखा है- ‘ अभी भी लालू यादव के नाम से लोग जानते हैं, अभी कितनी मेहनत करनी है पिता जैसा बनने के लिए, अब आप समझ सकते हैं कि लालू यादव कौन है?’ विडियो पर कमेंट करते हुए ढ़ेर सारे लोग तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाते भी दिखे।



Leave a Reply