BIHARBreaking NewsSTATE

वैशाली में कपड़ा दुकान से 2.20 लाख ले उड़े बदमाश

वैशाली के महनार बाजार मदन चौक के पास न्यू पूजा रेडीमेड दुकान में ग्राहक बनकर आए दो बदमाश ने गल्ले में रखा कैश लेकर फरार हो गए। दुकानदार का कहना है कि उसने झोले में बुधवार को बिक्री के 2 लाख 20 हजार रुपए रखे थे। गुरुवार को दुकान खुलते ही दो बदमाश ग्राहक बनकर आया और तरह-तरह की गप्पें मारकर बात में उलझा दिया। जैसे ही काउंटर से ध्यान भटका वैसे ही बदमाश झोले में भरा कैश लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार बदमाशों द्वारा कैश लेकर भागने की सूचना मिल रही है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हरि तालिका तीज व्रत को लेकर कपड़ा की खरीदारी को लेकर दुकान में भीड़ लगी हुई थी।द उसी दौरान दो की संख्या में ग्राहक बनकर कपड़ा खरीदने दुकान में पहुंचा दुकानदार ग्राहक से कपड़ा बेचने में व्यस्त था उसी दौरान झोला में रखे पैसा लेकर फरार हो गया। पड़ोसी दुकानदार का कहना है कि प्रथम दृष्टया हथियार के बल पर लूट की बात सामने आई थी, मगर विस्तृत जानकारी मिलने पर ग्राहक के रूप में आए दो लोगों द्वारा रुपए का झोला लेकर भागने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.