कोरोना काल में होने वाले पंचायत चुनाव की पहली ट्रेनिंग 10 दिन यानी 14 से 24 सितंबर के बीच होगी। इसके लिए पटना के 8 स्कूलों को तैयार किया गया है जहां लगभग 2500 मतदान कर्मियों को सुरक्षा और निष्पक्षता का पाठ पढ़ाया जाएगा। कोरोना काल में होने वाले चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती कोरोनावायरस से बचाव है।
पीठासीन से लेकर EVM संभालने वालों की ट्रेनिंग
पंचायत चुनाव में लगाए जाने वाले मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कोरोना प्रोटोकॉल में कराया जाएगा। पीठासीन पदाधिकारी, गश्ती दल, EVM, संग्रहण, दंडाधिकारी, मतगणना पदाधिकारी के ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। इन्हें कोरोना से बचाव, सुरक्षा के साथ-साथ अन्य प्रशिक्षण भी दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों का अधिग्रहण कर लिया गया है।



पटना के इन स्कूलों में होगी ट्रेनिंग
- पटना हाई स्कूल गर्दानीबाग
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग
- कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय यारपुर
- राजकीय बालक उच्च मध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर
- राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर
- केबी सहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा
- राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर
- बीएन कॉलेजिएट उच्च माध्यमिक विद्यालय बांकीपुर

प्रशिक्षण का ये है शेड्यूल
गश्ती दल और EVM संग्रहण दंडाधिकारी की ट्रेनिंग राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दानीबाग में 16 सितंबर से 24 सितंबर तक दोनों पाली में होगी। पहली पाली में 10 बजे सुबह से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

मतगणना पदाधिकारियों (मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण) पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय यारपुर में 16 सितंबर से 24 सितंबर तक एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। ट्रेनिंग को लेकर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पूरा प्लान तैयार किया है। मास्टर ट्रेनर काे प्रशिक्षण दिया जा चुका है।




Leave a Reply