BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

संगठन की मजबूती हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा फेर-बदल, रवि कांत बने जिला मंत्री

मुजफ्फरपुर – संगठन को मजबूत करने एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने संगठनात्मक फेर बदल में जिला मंत्री राजकुमार साह को जिला उपाध्यक्ष,जिला प्रवक्ता रवि कांत सिन्हा को जिला मंत्री, जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्ण वल्लभ यादव को जिला मंत्री.

आलोक कुमार राजा, संचित शाही को जिला प्रवक्ता, वहीं धनंजय झा, प्रिंस कुमार एवं सुजीत कुमार को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया।

स्थानीय जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इन नामों की घोषणा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक कृपाशंकर सर्राफ,शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक अंजनी कुमार नाथानी सह संयोजक सुमंत कुमार शुक्ला,सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रंजीत ठाकुर,जिला कार्यालय निर्माण विभाग संयोजक ओम प्रकाश कुमार एवं स्वच्छता विभाग के संयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नाम की धोषणा की।
मौके पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने सभी का अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।
उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उम्मीद जताई की इनके दायित्व में आने से संगठन और भी मजबूत होगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने किया.

मौके पर जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, नचिकेता पाण्डेय, उमेश पापाण्डेय विरंजन शुक्ला, शांतनु शेखर, आशीष अग्रवाल, अभिषेक सौरभ, संतोष रंजन आदि
उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.