Breaking NewsSTATE

होटल में चल रही बर्थडे पार्टी में छलक रहे थे जाम, पुलिस के आते ही गर्लफ्रेंड को छोड़ फरार हुआ प्रेमी

होटल में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान जाम छलक रहे थे। इतने में शास्त्रीनगर पुलिस को खबर मिल गयी। पुलिस ने आरजी होटल में छापा मारा तो एक युवती, होटल मैनेजर व शिवपुरी निवासी प्रिंस कुमार पकड़ा गया, जबकि छापेमारी के दौरान युवती का ब्वॉयफ्रेंड तरुण कुमार (अनीसाबाद, पंजाबी कॉलोनी) खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहा। युवती ने भी भागने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ी गयी। 

मौके से पुलिस ने केन बीयर और युवती के बैग से आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बीते गुरुवार की रात गर्दनीबाग के यारपुर की रहने वाली युवती के बर्थडे पर पार्टी चल रही थी। होटल को भी उसी ने बुक करवाया था। बाकायदा कमरे की सजावट करवायी गयी थी। युवती की सहेलियां भी बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। वहीं उसका ब्वॉयफ्रेंड भी कुछ समय बाद आया।

केक कटने के बाद सहेलियां और अन्य दोस्त निकल गये। युवती और उसका ब्वॉयफ्रेंड अकेले थे। इसी बीच दोनों केन बीयर पीने लगे। पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तो युवती शराब के नशे में मिली। पुलिस उसके ब्वॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है। 

पुलिस से उलझ गयी युवती 

छापेमारी के दौरान युवती पुलिस से ही उलझ गयी। उसने छापेमारी करने गये अफसरों से ही सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। बातचीत के क्रम में ही पुलिस को लगा कि युवती नशे में है। इसके बाद थाने पर लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच करवायी गयी। 

11 बजे से ही चल रही थी पार्टी 

11 बजे से ही होटल में शराब पार्टी चल रही थी। जबकि शाम के साढ़े सात बजे वहां छापेमारी की गयी। इस बीच युवती की सहेलियां और दोस्त वहां पहुंचे थे। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने सरप्राइज पार्टी अपने दोस्तों को दी थी। वह खुद बीएएसी में पढ़ने के साथ ही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.