BIHARBreaking News

ट्रेन में अंडरवियर में घूमने वाले जदयू MLA पर FIR / दिल्ली में उतरकर यात्री ने दी शिकायत, जानें…

नीतीश कुमार की पार्टी JDU के विधायक गोपाल मंडल की शर्मसार करने वाली हरकत में शुक्रवार को दिल्ली में सहयात्री प्रह्लाद पासवान ने FIR दर्ज करा दी है। उन्होंने विधायक पर छिनैती का भी आरोप लगाया है। पटना से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे प्रह्लाद ने रेलवे पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने कहा है- ‘जब मैंने विधायक को टोका कि वह अंडरवियर पहनकर ट्रेन में नहीं चल सकते हैं। कई महिलाएं भी इसमें यात्रा कर रही हैं। इस पर वह और उनके लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। मेरे 20 ग्राम सोने की चेन और सोने की अंगुठी छीन ली। साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर गाली दी।’

प्रह्लाद पासवान ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक और उनके साथ चलने वाले सभी लोग शराब के नशे में थे। पूरे रास्ते उन्हें परेशान किया गया। मुंह में गंदा पानी डाल दिया गया।

प्रह्लाद पासवान की शिकायत की कॉपी।

प्रह्लाद पासवान की शिकायत की कॉपी।

क्या है पूरा मामला

विधायक गोपाल मंडल और उनके साथी गुरुवार को तेजस-राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सीट नंबर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। इस दौरान वे ट्रेन में सिर्फ बनियान और अंडरवियर में टहलते दिखे। इस पर 22-23 नंबर सीट पर परिवार के साथ बैठे यात्री प्रह्लाद पासवान ने आपत्ति जताई। इस पर उनसे गाली-गलौज करने लगे। विधायक ने चलती ट्रेन में खूब हंगामा किया। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची। समझाने के बाद विधायक अपने A-1 कोच के कूपे में चले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.